श्री झुलेलाल उत्सव के ब्रोशर का विमोचन संत शिरोमणि सांईं लाल दास द्वारा किया गया* सिंधु एकता संघ व सिंधी समाज के साथ

Spread the love

* रायपुर द्वारा लगातार 14 वर्ष गणेश उत्सव की तरह झूलेलाल उत्सव मनाया जा रहा है जिसमें 16 मार्च को सिंधी समाज के घर-घर में भगवान झूलेलाल की मूर्ति स्थापना की जाएगी पूरे प्रदेश में सिंधु एकता संघ व संत लाल दास जी से जुड़ी हुई स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा निशुल्क मूर्ति वितरण किया जाएगाएक प्रेस व्यक्ति में संघ के संस्थापक सुभाष बजाज आयोजन के संयोजक महेश मोटवानी व अध्यक्ष चंद्र कुमार माखीजा ने बताया कि आज एक बहुत ही गरिमामय में

आयोजन में संत लाल दास जी व छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी द्वारा झूलेलाल उत्सव के ब्रोशर का विमोचन किया गया इस अवसर पर संत लाल दास जी ने सिंधु एकता संघ द्वारा सिंधी समाज के युवाओं व सभी समाज जनों को सिंधी धर्म और संस्कृति से जोड़ने के इस प्रयास का सराहना की तथा आशीर्वाद दिया कि जिस तरह यह आयोजन रायपुर से शुरू होकर धीरे-धीरे पूरे भारतवर्ष में शुरू हो रहा है इससे ऐसा लगता है कि इस आयोजन के माध्यम से समाज के जो युवा व अन्य समाजजन धर्म और संस्कृति से विमुख हो रहे थे वह सिंधु एकता संघ के निरंतर प्रयासों से सिंधी समाज की धर्म और संस्कृति से जुड़ेंगे तथा इस प्रयास में निश्चित रूप से बड़ी सफलता मिलेगी ऐसा कहते हुए उन्होंने सिंधु एकता संघ परिवार को अपना आशीर्वाद प्रदान किया आयोजन में संतलाल दास जी छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी सुभाष बजाज चंद्र कुमार माखीजा अमर गिदवानी बलराम आहूजा भारत चंदवानी कुमार बोधवानी अमर चंदनानी भरत पमनानी मुकेश पोपटानी योगेश नानवानी मनोहर नागदेव महेश वाधवानी चंदन पंजवानी सुनील रामवानी सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *