बिलासपुर में होली से पहले पुलिस का एक्शन: आर्म्स एक्ट में 2 पर मामला दर्ज, 11 बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

Spread the love

बिलासपुर। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना सिविल लाईन पुलिस ने क्षेत्र के असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर की गई, जिसमें आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज करने के साथ ही कई बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के तहत आर्म्स एक्ट के मामले में डबरीपारा निवासी मृत्युंजय सिंह (42 वर्ष) एवं कुदुदंड निवासी अभिषेक सिंह (22 वर्ष) के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई। दोनों आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार मिलने पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई आगे बढ़ाई है।वहीं क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से 11 बदमाशों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। इनमें सरजू बगीचा निवासी राजा ओझा, तालापारा निवासी धर्मेन्द्र खांडे, धुरीपारा मंगला निवासी रवि सिंगरौल, रितिक ध्रुव एवं आदित्य सिंगरौल, मंगला धुरीपारा निवासी साबिद खान, मगरपारा निवासी सोनू भोरे, अमेरा सकरी निवासी हनी जायसवाल, राजकिशोर नगर निवासी प्रशांत राठौर, जबड़ापारा निवासी बब्लू उर्फ रोहित सांडे तथा पन्ना नगर निवासी चंद्र प्रकाश बंजारे शामिल हैं।पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि होली पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, हथियार प्रदर्शन या शांति भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना सिविल लाइन पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है और आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा है।पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि त्योहार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *