मोहनिया पुलिस चौकी पर अवैध वसूली के आरोप, आमजन में आक्रोश

Spread the love

गुढ़ (अखंड सत्ता)

मोहनिया पुलिस चौकी, थाना चुरहट क्षेत्र में पदस्थ पुलिस कर्मियों पर आम जनता से अवैध वसूली करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हेलमेट चेकिंग के नाम पर वाहन चालकों को रोका जाता है और उनसे कथित रूप से नाजायज राशि ली जाती है। आरोप यह भी है कि राशि लेने के बाद भी संबंधित व्यक्तियों का ऑनलाइन चालान काट दिया जाता है, जिससे लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

ग्रामीणों एवं वाहन चालकों का कहना है कि इस प्रकार की कार्यप्रणाली से आमजन परेशान हैं और उन्हें आर्थिक व मानसिक रूप से क्षति उठानी पड़ रही है। क्षेत्रीय नागरिकों ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।

आम जनता ने पुलिस अधीक्षक सीधी एवं डीआईजी रीवा से विनम्र निवेदन करते हुए संबंधित चौकी प्रभारी के विरुद्ध तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी भी नागरिक के साथ इस प्रकार की घटना न हो और पुलिस-जनता के बीच विश्वास कायम रह सके।

स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो आमजन आंदोलन के लिए बाध्य हो सकते हैं, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *