संत सांई लाल दास जी के द्वारा सांई झूलेलाल शॉपिंग फेस्टिवल के पोस्टर का विमोचन किया

Spread the love

बिलासपुर/ चक्करभाटा :- विश्व सिंधु सेवा संगम बिलासपुर, इकाई के द्वारा विगत कुछ वर्षों से चेटीचंद्र महोत्सव के अवसर पर झूलेलाल शॉपिंग फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है संस्था के प्रमुख अमर रोहरा ने हमर संगवारी से चर्चा करते हुए बताया कि विगत कुछ वर्षों से संस्था के द्वारा भगवान झूलेलाल के जन्म उत्सव के अवसर पर झूलेलाल शॉपिंग फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है इसका उद्देश्य यह है कि एक तो जो व्यापारी वर्ग है उनका बिजनेस भी बड़े और जो आम पब्लिक है उनको फायदा भी हो और हमारे भगवान झूलेलाल जी के जन्म उत्सव पर जनता को पब्लिक को छूट मिलेगी सामानों पर गिफ्ट मिलेगा तो उनको भी अच्छा लगेगा और अपना बिजनेस भी बड़ेगा साथ-साथ में हमारे भगवान झूलेलाल जी के जन्म उत्सव पर हम आयोजन कर रहे हैं लोगों को उसकी जानकारी भी मिलेगी और लोग जुड़ेंगे भी संस्था के द्वारा सिंधी समाज के सभी व्यापारियों से निवेदन किया जाता है कि वह अपने-अपने स्तर पर 5% से लेकर 50 प्रतिशत तक आप छूट दे सकते हो अपने-अपने प्रोटेक्ट पर ग्राहकों को दीजिए कोई अगर उपहार दे सकता है सामान खरीदने पर तो वह उपहार दे गिफ्ट दे जेसे दिवाली ऑफर आता है इसी तरह यह भगवान झूले के जन्म दिन पर ऑफर है और हमें खुशी है कि हर साल हमें अच्छा रिस्पांस मिलता है समाज के व्यापारी वर्ग जोड़ते हैं और ग्राहकों को भी फायदा होता है और बिजनेस भी बढ़ता है इसी कड़ी में श्री झूलेलाल मंदिर चक्करभाटा में संत सांई लाल दास जी के द्वारा पोस्टर का विमोचन किया गया सांई जी ने आशीर्वाद वचन में कहा कि बड़े खुशी की बात है कि भगवान झूलेलाल के जन्म उत्सव पर सिंधी समाज व्यापारियों के द्वारा अगर छूट दिए जाती है गिफ्ट दिया जाता उपाहर दिया जाता है तो इससे बड़ी अच्छी ओर किया बात हो सकती है और 🌏विश्व सिंधु सेवा संगम के द्वारा जो यह पहल की गई है बहुत ही सराहनीय पहल है ऐसी पहल अन्य शहरों में भी होनी चाहिए और देश भर में अगर समाज के लोग इस पहल पर अमल करते हैं और आगे बढ़ते हैं तो बहुत अच्छी बात है और ऐसे कार्य होने भी चाहिए इससे व्यापारियों को भी फायदा होगा उनका बिजनेस भी बढ़ेगा और आम जनता को भी फायदा होगा और साथ में हमारे भगवान झूलेलाल जी का भी नाम होगा और हमें भी खुशी भी होगी कि हम भगवान झूलेलाल जी के जन्म उत्सव पर कुछ ना कुछ कार्यक्रम कर रहे हैं अपने स्तर पर लोगों को फायदा पहुंचा रहे हैं यह फेस्टिवल 1 मार्च से लेकर 18 मार्च तक है अब व्यापारियों को ऊपर है कि वह इससे आगे भी बढ़ा सकते हैं जैसे बिलासपुर के एक समाज सेवक वह व्यापारी कैलाश मंलघानी ने इस फेस्टिवल को 30 मार्च तक बढ़ा दिया है वह अपने प्रोडक्ट पर कई सारे उपहार भेंट कर रहे हैं इस तरह अन्य व्यापारी भी चाहे तो उससे आगे बढ़ा सकते हैं, इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ जन उपस्थित थे जिनमें प्रमुख हैं पूज्य सिंधी पंचायत चकरभाठा के अध्यक्ष सुरेश फोटानी पूज्य सिंधी रीयासती पंचायत के अध्यक्ष मनोहर लाल मलघानी पूज्य सिंधी पंचायत बिलासपुर के अध्यक्ष विनोद मेघानी पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत महिला विंग की अध्यक्ष श्रीमती कंचन मलघानी, पूज्य सिंधी सेंट्रल युवा विंग के अध्यक्ष रॉबिन वाधवानी विश्व सिंधु सेवा संगम युवा विंग के अध्यक्ष लखन नागदेव , धनराज आहूजा ,महेश पमनानी, प्रकाश जैसवानी, किशन वाधवानी, सतराम जेठमलानी, सोनू पाहुजा, भावेश पंजवानी ,श्रीमती सोना रोहरा,श्रीमती पूनम बजाज, श्रीमती विनीता चिमनानी एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *