Spread the love

समाचर *सुशासन तिहार 2026: समाधान शिविर में समस्याओं का हो रहा त्वरित समाधान**टिकरा पारा में आयोजित समाधान शिविर में मिले 116 आवेदन, मौके पर ही अधिकांश निराकृत*बिलासपुर,8 मई,2026/सुशासन तिहार 2026 के तहत हर दिन अलग-अलग जोन क्षेत्रों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है,इसी कड़ी में आज जोन क्रमांक 6 के गुजराती भवन में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के तौर पर बिलासपुर नगर निगम महापौर श्रीमती पूजा विधानो शामिल हुई। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टाॅल का निरीक्षण किया और उपस्थित नागरिकों से चर्चा की। इस अवसर पर निगम कमिश्नर श्री प्रकाश सर्वे भी मौजूद रहे। इस

अवसर पर महापौर श्रीमती पूजा विधानी ने कहा कि आमजनों की समस्याओं का समाधान हो और योजनाओं की पहुंच हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छ.ग. सरकार ने सुशासन तिहार शुरू किया गया है जिसके तहत आमजनों की समस्या की सुनवाई और उनकी समस्याओं का निराकरण हो रहा है,योजना का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पंहुच रहा है। आज गुजराती भवन में आयोजित शिविर में कुल 116 आवेदन प्राप्त किए गए जिनमें से अधिकांश आवेदन अलग-अलग मांगों को लेकर है त्वरित रूप से भी कई आवेदन का निराकरण किया गया। शेष आवेदनों के निराकरण के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। शिविर स्थल में अलग-अलग हितग्राही मूलक योजनाओं के आबंटन पत्र,चेक का वितरण भी अतिथियों द्वारा हितग्राहियों को किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *