Spread the love

*सिन्धी वुमन्स एन्टरप्रेनर कम्युनिटी स्वेक संस्था, सूरत द्वारा भारत की 100 सिन्धी बिजनेस वुमन्स का सम्मान किया गया*सूरत शहर के सिन्धी समाज की बिजनेस वुमन्स की प्रसिद्ध सिन्धी वुमन्स एन्टरप्रेनर कम्युनिटी स्वेक संस्था द्वारा सिन्धी नारी रत्न अवार्ड सम्मान समारोह का भव्य आयोजन स्वामी लीलाशाह भवन, रामनगर, सूरत में किया गया।स्वेक संस्था के मीडिया कन्वीनर पवन हासीजा ने बताया कि इस भव्य अवार्ड समारोह में सूरत शहर के साथ ही भारत के

विभिन्न शहरों से पधारी 100 सिन्धी वुमन्स जिन्होंने बिजनेस एवं किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त की हैं उनका भव्य सम्मान स्वेक संस्था द्वारा मेडल, अवार्ड एवं सर्टिफिकेट प्रदान कर किया गया एवं साथ ही इस कार्यक्रम को आईईए वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड में भी स्थान प्राप्त हुआ।आईईए वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड के पदाधिकारियों द्वारा रामनगर सिन्धी समाज एवं सूरत सिन्धी समाज के अग्रणीयों की उपस्थिति में स्वेक संस्था के फाउन्डर एवं एक्जीक्युटिव डिरेक्टर ज्योति परचाणी, विजयेता लालवाणी एवं अंजली कृष्नाणी को वर्ल्ड रिकार्ड सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *