Spread the love

*निराश्रित बुजुर्ग के अंतिम संस्कार के लिए आगे आई समाजिक संस्था सेवा एक नई पहल ,,,,,,,,,* सरकंडा स्थित सुवाणी शांतिधाम सुखाश्रम में निवास रत एक निराश्रित बुजुर्ग इस फ़ानी दुनियां से रुखसत हो अनंत में विलीन हो गया इस बुजुर्ग का अंतिम संस्कार समाजिक

संस्था सेवा एक नई पहल के सदस्यों ऑक्सिजन मेन राजेश खरे , विकास घई संस्था के संयोजक सतराम जेठमलानी व सुवाणी आश्रम प्रमुख रेखा आहुजा , संचालक श्याम तिवारी तथा सहयोगी राजेश तिवारी , सिप्पी मिश्रा द्वारा प्रख्यात समाज सेवी स्व श्री श्रीप्रकाश खरे परिवार के सहयोग सानिध्य से स्थानीय देवकी नंदन मुक्ति धाम में विधि विधान से किया गया ,,,,, मृतात्मा को श्रद्धांजलि देते ऑक्सिजन मेन राजेश खरे जी ने बताया कि समस्त औचारिकता पूर्ण करने के बाद संस्था के सदस्यों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से मृतात्मा के परिजनों को खोजने का यथा संभव प्रयास किया गया तत्पश्चात् मृतक को मुखाग्नि दी गई।प्रेषक सेवा एक नई पहल।10/5/2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *