Spread the love

महिलाओं को मिला एक नया प्लेटफार्म, मोदी जी का सपना हो रहा है साकार- महापौर

(कलाकृति का हुआ शुभारंभ
प्रथम दिन बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची और जम कर की खरीदारी)

बिलासपुर :- कलाकृति के तीसरे वर्ष के अवसर पर बिलासपुर वासियों के लिए पुनः एक बार लेकर आए हैं कुछ नया हर बार की तरह इस बार भी कुछ न कुछ ग्राहकों को नया जरूर मिलता है और साथ में डिस्काउंट एवं उपहार भी मिलता है 15 मई को हुए उदघाटन अवसर पर बिलासपुर नगर की महापौर पूजा विधानी, भाजपा महिला नेत्री हर्षिता पांडे ,दीप माला कशयप, सुधा मारदा जी के द्वारा माता की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर आज के

कलाकृति का शुभारंभ किया गया इस अवसर पर हर्षिता पांडे जी ने सभी महिलाओं एवं आयोजन कर्ताओं को बहुत-बहुत बधाइयां व शुभकामनाएं दी किसी भी क्षेत्र में महिलाए पिछे नहीं है हर क्षेत्र में आगे हैं और जैसा कि मोदी जी का सपना है कि महिलाएं मजबुत बने घर परिवार में सुख शांति रहे व समृद्धि आए देश मजबूत बने तो महिलाएं मजबूत बनेगी तो देश मजबूत बनेगा और लोकल फाॅर वोकल का जो सपना है मोदी जी का वह महिलाएं पूरा कर रही हैं पूजा विधानी जी ने भी कलाकृति के आयोजकर्ताओं को बधाइयां दी कि उन्होंने एक नया प्लेटफार्म दिया है महिलाओं को आगे आने के लिए बेहिचक महिलाएं कलाकृति के माध्यम से आगे आ रही हैं और अच्छा व्यापार भी कर रही हैं उन्हें एक नई राह मिली, नई जगह मिली ,नई शक्ति मिली साथ में जो यहां पर खरीदारी करने महिलाएं आ रही हैं उनको भी फायदा हो रहा है अच्छी चीज अच्छी क्वालिटी व कम मुल्यो में मिल रही है और कई सारे ऐसे प्रोडक्ट है जो महिलाएं घर में बनाती हैं और यहां पर लेकर आए हैं एक से बढ़कर एक स्टॉल है और हमारे बिलासपुर के लिए गर्व की बात है कि छत्तीसगढ़ के अलग-अलग शहरों से महिलाएं यहां पर पहुंची हैं तकरीबन 20 से 21 स्टाल लगे हैं और जो अलग-अलग प्रोडक्ट के हैं कपड़े, फैंसी ज्वेलरी , खाद्य सामग्री , मिट्टी से बने हुए बर्तन, अलग-अलग कलाकृति के हैं महिलाओं के कपड़ों के हैं जो अपने घरों में बाल लड्डू गोपाल या अन्य भगवान की मूर्ति रखते हैं उनके लिए भी भगवान के वस्त्र,पोशाक और आभूषण भी उपलब्ध हैं ब्यूटी पार्लर के भी सामान उपलब्ध है यहां पर स्टाल लगे हैं सुख शांति रहे उसके लिए यंत्र भी यहां पर उपलब्ध है कहने का तात्पर्य यह है कि घर में जो सामान जरूरी है चाहिए महिलाओं के लिए सब यहां पर उपलब्ध है एक छत के नीचे स्थान, होटल सिद्धि विनायक पेलेस तेलीपारा बिलासपुर समय 10:00 बजे से लेकर रात्रि 9:00 बजे तक है . आयोजन करता रेखा आहुजा एवं कंचन श्रीवास्तव ने समस्त महिलाओं से अपील की है कि अधिक से अधिक महिलाएं पहुंचकर इसका लाभ उठाएं 15 और 16 मई को 2 दिवसीय आयोजित इस एक्ज्यूबिशन में कई सारे उपहार और लकी ड्रॉ निकला जाएगा और स्टाल में आपको कुछ ना कुछ डिस्काउंट भी मिलेगा तो देर ना करें जल्दी आए और लाभ उठाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *