ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में आयोजित ’20 मई को दुकान बंद’ आह्वान को कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट)

Spread the love


कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र गांधी, राष्ट्रीय सचिव राजू सलूजा, बिलासपुर जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह , कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने बताया की


​जिला औषधि विक्रेता संघ बिलासपुर द्वारा ऑनलाइन दवा व्यापार के अनियंत्रित प्रसार के विरोध में जिले की समस्त दवा दुकानों को बंद रखने का जो निर्णय लिया गया है, कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स बिलासपुर ईकाई उसका पुरजोर एवं नैतिक समर्थन करता है।
कैट बिलासपुर जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह ने कहा कि
​आज के इस डिजिटल दौर में ऑनलाइन फार्मा कंपनियों की वजह से हमारे स्थानीय छोटे और मंझोले व्यापारियों के अस्तित्व पर संकट गहरा गया है। कैट पदाधिकारियों का मानना है कि:


​1)स्थानीय अर्थव्यवस्था को क्षति: ऑनलाइन दवा बिक्री से हमारे लोकल व्यापारियों का व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है, जिससे न केवल आर्थिक नुकसान हो रहा है बल्कि स्थानीय रोजगार पर भी संकट मंडरा रहा है।
​2)गुणवत्ता और सुरक्षा की चिंता: दवाओं जैसी संवेदनशील वस्तु की ऑनलाइन बिक्री में गुणवत्ता और नियमों की अनदेखी होने की संभावना बनी रहती है, जो जनस्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा हो सकता है।
3)​अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा: बड़ी विदेशी और ऑनलाइन कंपनियां भारी छूट का लालच देकर स्थानीय बाजार को खत्म करने का प्रयास कर रही हैं, जिससे आने वाले समय में ‘लोकल’ व्यापार पूरी तरह समाप्त हो सकता है।
​हीरानंद जयसिंह ने कहा की कैट सदैव स्थानीय व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संकल्पित है। दवा विक्रेताओं का यह संघर्ष केवल उनका व्यक्तिगत संघर्ष नहीं है, बल्कि यह उन सभी स्थानीय व्यापारियों की आवाज है जो इस असमान प्रतिस्पर्धा से जूझ रहे हैं।
​अतः, कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स बिलासपुर आपके इस विरोध प्रदर्शन और दुकान बंद के आह्वान में आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। हम शासन-प्रशासन से भी यह मांग करते हैं कि स्थानीय व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए उचित नीतिगत निर्णय लिए जाएं।
​हम आपके इस सफल और शांतिपूर्ण आंदोलन की मंगल कामना करते हैं।

हीरानंद जयसिंह
जिला अध्यक्ष
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) बिलासपुर
9827108951

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *