मतदान दिवस पर 1जून को संबंधित क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित*बिलासपुर, 28 मई 2026/ छत्तीसगढ़

Spread the love

*शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 के तहत मतदान दिवस 1 जून 2026, सोमवार को संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश मतदान में अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से घोषित किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव कुमार बनर्जी ने बताया कि जिले में नगर निगम बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 29 में एक पार्षद पद तथा मस्तूरी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत मड़ई, ओखर एवं गतौरा में 3 पंच पद के लिए मतदान कराया जाएगा। संबंधित मतदान क्षेत्रों में स्थित शासकीय कार्यालयों एवं संस्थानों में अवकाश रहेगा। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार पंच पदों के लिए मतगणना मतदान समाप्ति के बाद उसी दिन मतदान केंद्रों पर की जाएगी, जबकि पार्षद पद के मतों की गणना 4 जून 2026 को संपन्न होगी। राज्य शासन ने अधिसूचना में स्पष्ट किया है कि संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान दिवस को सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश रहेगा, ताकि मतदाता निर्बाध रूप से अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *