Spread the love

समाचार*अमानक उर्वरक पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई**180 क्विंटल उर्वरक के विक्रय पर प्रतिबंध**किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद-बीज सुनिश्चित

करने कार्रवाई* बिलासपुर, 28 मई 2026/कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद एवं बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा रतनपुर क्षेत्र में उर्वरक एवं कृषि आदान प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। यह कार्रवाई उप संचालक कृषि श्री पी. डी. हथेश्वर के मार्गदर्शन में की गई। निरीक्षण दल में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री संतोष टोंडे तथा कृषि विकास अधिकारी एवं उर्वरक निरीक्षक रतनपुर शामिल रहे। दल द्वारा सेवा सहकारी समिति चपोरा, महेश्वरी कृषि केंद्र रतनपुर, मेंसर्स गुप्ता ग्रेन मर्चेंट रतनपुर, सेवा सहकारी समिति रतनपुर तथा उन्नत कृषि सेवा केन्द्र रतनपुर का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों में आवश्यक अभिलेखों एवं भंडारण संबंधी अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित संस्थाओं एवं विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। वहीं मेंसर्स गुप्ता ग्रेन मर्चेंट रतनपुर में भंडारित अमानक उर्वरक एनपीके 20:20:0:13 की लगभग 180 क्विंटल मात्रा पर तत्काल प्रभाव से विक्रय प्रतिबंध लगाया गया। उप संचालक कृषि ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा गुणवत्ताहीन अथवा अमानक कृषि आदानों के विक्रय पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग द्वारा जिले में खाद-बीज की उपलब्धता एवं गुणवत्ता की सतत निगरानी की जा रही है, ताकि किसानों को समय पर समुचित एवं गुणवत्तायुक्त कृषि सामग्री उपलब्ध हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *