छत्तीसगढ़ सिंधी बजाज बिरादरी पंचायत अस्तित्व में, राजा बजाज को अध्यक्ष एवं अमर बजाज को मिली प्रदेश

Spread the love

*महासचिव की जिम्मेदारी**बिलासपुर ! छत्तीसगढ़ की समस्त बजाज बिरादरी समाज को नई ऊंचाइयों तक ले जाने, व्यापार में नए आयाम जोड़ने, समाज को नई दिशा देने और सांस्कृतिक विरासत को सजोने के उद्देश्य से प्रदेश स्तरीय “पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी बजाज बिरादरी पंचायत” का गठन किया गया। नवगठित पंचायत में रायपुर के समाज प्रमुख राजा(सुरेश) बजाज को प्रदेश अध्यक्ष एवं बिलासपुर के समाज प्रमुख अमर बजाज को प्रदेश महासचिव की

महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।इसी सिलसिले में पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी बजाज बिरादरी पंचायत के द्वारा छत्तीसगढ़ स्तरीय दौरा कार्यक्रम की श्रृंखला में प्रदेश अध्यक्ष राजा बजाज, प्रदेश महासचिव अमर बजाज, संयोजक सुंदर

बजाज एवं प्रमुख सलाहकार अनेश बजाज, निर्मल बजाज के सानिध्य में गुरुवार को बिलासपुर संभाग का दौरा किया गया। बिलासपुर संभाग में शामिल स्थानों की पूज्य पंचायतों के मुखीगणों से रूबरू मुलाकात करके उनके सदस्यों में बजाज सरनेम सदस्यों की सूची लेने के साथ साथ उद्देश्यों की सफलता के लिए आशीर्वाद व सहयोग का आश्वासन भी लिया गया । उल्लेखनीय है कि-बिलासपुर संभाग सेवा संगठनों ने जिस आत्मीयता और गर्मजोशी से बजाज बिरादरी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत-सत्कार किया वह अकल्पनीय एवं भावविभोर कर देने वाला था। बजाज बिरादरी प्रदेश महासचिव अमर बजाज जी के प्रतिनिधत्व में बिलासपुर प्रदेश सिंधी युवक समिति के अध्यक्ष मनीष लाहोरानी, संरक्षक कैलाश मलघानी, प्रमुख सलाहकार राजकुमार बजाज, सलाहकार सुनील आहुजा, संयोजक राजेश गंगवानी, अनिल बजाज, गोबिंद बत्रा, रवि बजाज, विशाल, दीपक माखीजा, अर्चित बजाजएवं पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत बिलासपुर के अध्यक्ष विनोद मेघानी, व्यापार विहार व्यापारी संघ बिलासपुर के अध्यक्ष नानकराम खटूजा,एवं अनेक समाज सेवियों द्वारा बजाज बिरादरी पंचायत के गठन के उद्देश्यों को सुनकर हर तरह से सहयोग देने की घोषणा की गईइसके साथ ही पूज्य सिंधी पंचायत तखतपुर के अध्यक्ष मुरली गागवानी, संरक्षक मुरली रामानी, संरक्षक  टेकचंद कारड़ा, मुख्य सलाहकार राकेश मध्यानी, सुरेश मघ्यानी,एवं समाज के अन्य वरिष्ठजनों नें भी बजाज बिरादरी के द्वारा सर्व सिंधी समाज की सेवा के लिए पूरे किए जाने वाले उद्देश्यों की मुक्तकंठ से सराहना की,एवं उत्साह वर्धन करते हुए हर तरह से सहयोगी बनने का वचन भी दिया । बिलासपुर संभाग का क्षेत्रफल विस्तृत होने के कारण बहुँत जल्दी 2 दिवसीय दौरा कार्यक्रम बनाकर पूरे संभाग के मुखीगणों से मिलकर सभी बजाज सरनेम सदस्यों की सूची ली जाएगी,साथ ही बिरादरी परिवार के मूल उद्देश्यों में सहभागी बनने का निवेदन भी किया जाएगा ।बिरादरी परिवार के प्रदेश महासचिव अमर बजाज द्वारा सभी समाज प्रमुखों का उनके द्वारा दिये गए बेशकीमती समय और मान सम्मान के लिए ह्रदय से आभार व्यक्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *