Spread the love

कैट बिलासपुर ने की ‘नारी वंदन अवार्ड्स 2026’ के लिए नामांकन की अपील, महिला उद्यमियों को मिलेगा राष्ट्रीय मंचबिलासपुर।देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र गांधी, राष्ट्रीय सचिव राजू सलूजा, बिलासपुर जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह, कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप खेंडेलवाल, संजय मित्तल, सुरेंद्र

अजमानी, महामंत्री अनिल राघवानी, परमजीत उबेजा,विष्णु गुप्ता, राजेश सैनी, मुकेश लालचंदानी, प्रमोद वर्मा, श्रीकांत पांडे, हरदीप होरा,प्रवीण सलूजा , नितिन सलूजा, अनिल गुप्ता, राजेंद्र सिंह,कैट बिलासपुर महिला टिम अध्यक्ष निहारिका त्रिपाठी, सचिव प्रतिज्ञा सिंह, कोषाध्यक्ष फिरोज अलिम , कार्यकारी अध्यक्ष बबीता ताम्रकर, अनामिका दुबे, सुमन त्रिवेदी, चुन्नी मौर्य, रेशू शर्मा, भूमिका डोडिजा ,सईदा वनक, किरण सिंह, डॉ संजना तिवारी,नेहा दीप्त, पूजा अग्रवाल , रोशनी दीक्षित, कैट महिला ईकाई मीडिया प्रभारी रितु साहू ने बताया कि कैट नेशनल वीमेन विंग और इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गनाइजेशन (ITPO) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले देश के प्रतिष्ठित ‘नारी वंदन अवार्ड्स 2026’ के लिए देश भर से नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। इस राष्ट्रीय सम्मान को लेकर कैट बिलासपुर इकाई ने स्थानीय महिला उद्यमियों, स्टार्टअप्स और महिला संगठनों कैट बिलासपुर से बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की है।कैट बिलासपुर के जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पुरस्कार भारत के व्यावसायिक परिदृश्य को बदलने और देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली महिला उद्यमियों को सम्मानित करने का एक ऐतिहासिक मंच है। उन्होंने कहा, “बिलासपुर और आसपास के क्षेत्रों में कई ऐसी महिलाएं हैं जो व्यापार, विनिर्माण, हस्तशिल्प और सेवा क्षेत्र में असाधारण काम कर रही हैं। यह उनके लिए अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का एक सुनहरा अवसर है।” हीरानंद जयसिंह ने आगे बताया कि यह पूरा आयोजन आगामी 12 से 15 अगस्त 2026 तक नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित होने वाले भव्य ‘भारतीय व्यापार महोत्सव 2026’ के दौरान संपन्न होगा, जहां भारत सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों और गणमान्य पदाधिकारियों द्वारा ये पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।नामांकन प्रक्रिया और इसके लाभों पर प्रकाश डालते हुए कैट बिलासपुर के कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने बताया कि इन पुरस्कारों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 तय की गई है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए नामांकन शुल्क पूरी तरह से नि:शुल्क (FREE) रखा गया है। अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह, कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल और संगठन महामंत्री व मीडिया प्रभारी परमजीत उबेजा ने कहा, “विजेताओं को न केवल राष्ट्रीय पहचान और मीडिया कवरेज मिलेगी, बल्कि उन्हें देश के बड़े नीति निर्माताओं, उद्योगपतियों और व्यापारिक नेटवर्कों से सीधे जुड़ने का मौका भी मिलेगा।” उन्होंने क्षेत्र की सभी महिला व्यापारियों, एमएसएमई, स्टार्टअप्स, फैशन, फूड और वेलनेस सेक्टर से जुड़ी महिलाओं से समय रहते अपना आवेदन पूरा करने का आग्रह किया है।ऐसे करें आवेदन और संपर्क:इच्छुक महिला उद्यमी कैट बिलासपुर द्वारा जारी किए गए आधिकारिक पोस्टर में दिए गए QR कोड को स्कैन करके सीधे ऑनलाइन नामांकन पोर्टल पर जाकर अपना आवेदन दर्ज कर सकती हैं। इसके अलावा अधिक जानकारी, पूछताछ या नामांकन सहायता बिलासपुर कैट पदाधिकारियों बिलासपुर कैट महिला टिम से एवं भारतीय व्यापार महोत्सव (BVM) सचिवालय के हेल्पलाइन नंबर +91 9717037324 पर भी संपर्क किया जा सकता है।हीरानंद जयसिंह अध्यक्ष कैट ईकाई बिलासपुर 9827108951

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *