शांता फाउंडेशन द्वारा सिंधु भवन तोरवा में उत्कृष्ट छात्र

Spread the love

सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया गया संस्था का इस आयोजन का यह द्वितीय वर्ष है जिसमें संस्था द्वारा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए यह सम्मान आयोजित किया जाता है इस कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम भारत माता के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से की गई इसके पश्चात आए हुए अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया और स्वागत के पश्चात उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों का सम्मान किया गया इस सम्मान कार्यक्रम में सेजस मंगला स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक

विद्यालय तिलक नगर, मिनीमाता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टिकारी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला देवरी खुर्द के बच्चे शामिल रहे संस्था ने लगभग 70 से 80 बच्चों का सम्मान प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर के किया इस कार्यक्रम में आए हुए मुख्य अतिथि पूर्व राजभाषा आयोग के अध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त डॉक्टर विनय पाठक ने बच्चों को आशीर्वचन के रूप में उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और ऐसे आयोजन की सराहना की मुख्य अतिथि डॉ पूनम सिंह ने बालिकाओं को शुभकामनाएं दी एवं लड़कीयों में हर महीने होने वाली महावारी पर शपथ एवं जागरूकता का संदेश दिया जिला परियोजना अधिकारी जीतेंद्र कुमार पाटले ने कहा कि ऐसे बच्चे जो आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण आगे नहीं बढ़ पाते हैं या उन्हें सही मार्गदर्शन नहीं मिल पाता तो ऐसी परिस्थितियों में वो बच्चों की मदद करते हैं और उन्होंने सिंधु भवन में उपस्थित बच्चों को अपना मोबाइल नंबर भी दिया और ऐसे आयोजन की सराहना की इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला मोर्चा बेलतरा की उपाध्यक्ष रीना झा, लायंस कैपिटल की मीडिया प्रभारी सायरा बानो, जिला संगठन आयुक्त गाइड भारत स्काउट एंड गाइड की डा पूनम सिंह,प्रबंधक श्री शिशु भवन हॉस्पिटल नवल वर्मा, सिंधी युवक समिति अध्यक्ष मनीष लाहोरानी,एम आई सी मेम्बर मोती गंगवानी,किशोर विधानी,डॉ योगेंद्र गुप्ता,डॉ खुशबू गंभीर फिजियोथैरेपिस्ट,सत्य नारायण अग्रवाल एवं श्रीवास्तव जी उपस्थित रहे कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन शांता फाउंडेशन के संस्थापक नीरज गेमनानी ने किया और कहा की उनकी संस्था 24/7 कार्य करती है और भविष्य में भी सामाजिक कार्य निरंतर जारी रहेंगे बच्चों के साथ आयें अभिभावकों ने शांता फाउंडेशन को इस सफल आयोजन की बधाई दी इस पूरे कार्यक्रम में नीरज गेमनानी,सृष्टि सिंह,हीरानंद छुगानी,जसमीत टूटेजा,अनिता तिवारी,शिवा नामदेव,अमित सुखवानी का सहयोग रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *