Spread the love

*मोदी सरकार के 12 वर्ष: विकसित भारत की नींव रखी गई – नंदन जैन**12 वर्षों में नए भारत का निर्माण, विकास और विरासत दोनों को मिला सम्मान – नंदन जैन*बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन जैन ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में विकसित, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखी गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार 12 वर्षों तक देश का नेतृत्व कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है और उनका कार्यकाल भारत के इतिहास में स्वर्णिम एवं ऐतिहासिक दौर के रूप में याद

किया जाएगा।बिलासपुर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए नंदन जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी स्वयं को प्रधानमंत्री नहीं बल्कि “प्रधान सेवक” मानते हैं और 140 करोड़ देशवासियों को अपना परिवार समझकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जनधन योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम किसान सम्मान निधि, मुद्रा योजना और पीएम विश्वकर्मा जैसी योजनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक विकास पहुंचाया है।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ी है। जी-20 की सफल अध्यक्षता, वैक्सीन मैत्री अभियान, बढ़ते विदेशी निवेश और मजबूत विदेश नीति ने भारत को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया को समाधान देने वाले राष्ट्र के रूप में स्थापित हो चुका है। नंदन जैन ने कहा कि मोदी सरकार ने विकास के साथ-साथ देश की सांस्कृतिक विरासत को भी सम्मान दिया है। कर्तव्य पथ, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, नए संसद भवन, पंचतीर्थ, जनजातीय गौरव दिवस और राष्ट्रीय युद्ध स्मारक जैसे कार्य देश की सांस्कृतिक चेतना को सशक्त करने वाले कदम हैं।छत्तीसगढ़ के संदर्भ में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, रेलवे विस्तार, किसान हितैषी योजनाओं और उड़ान योजना के माध्यम से राज्य को विशेष लाभ मिला है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में लाखों आवासों का निर्माण किया जा रहा है तथा किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।नंदन जैन ने कहा कि भाजपा ने ग्राम पंचायत से लेकर संसद तक लगातार जनसमर्थन प्राप्त किया है और आज 22 राज्यों में भाजपा या एनडीए की सरकारें कार्यरत हैं। उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार ने भारत की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है और करोड़ों लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने का कार्य किया है। इस प्रेसवार्ता में भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, जनक देवांगन, प्रणव शर्मा, ऋषभ चतुर्वेदी, रवीश गुप्ता, राज्यवर्धन कौशिक, जय वाधवानी, शैलू गोरख, कुंदन दीवान, पवन कश्यप, यश गौरहा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *