Spread the love

गो सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत 27 जुलाई को निकलेगी भव्य ज्ञापन यात्राबिलासपुर, 25 जुलाई।गो सेवा, गो संरक्षण एवं गो संवर्धन के राष्ट्रीय संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से “गो सम्मान आह्वान अभियान” के द्वितीय चरण के अंतर्गत 27 जुलाई 2026 को बिलासपुर सहित देशभर के जिला मुख्यालयों में भव्य ज्ञापन यात्रा का आयोजन किया जाएगा। बिलासपुर में यह

कार्यक्रम राम मंदिर, तिलक नगर से प्रारंभ होकर कलेक्टर कार्यालय तक पहुँचेगा, जहाँ महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।इस अवसर पर अभियान के प्रमुख प्रेरणास्रोत एवं धर्मरक्षक नंदी महाराज जी ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और राष्ट्र की आत्मा का प्रतीक हैं। गौ सेवा केवल धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि मानवता, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का माध्यम भी है। उन्होंने समाज के प्रत्येक

वर्ग से इस जनजागरण अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आह्वान किया।नंदी महाराज जी ने कहा कि गौवंश की सुरक्षा, संवर्धन, घर वापसी तथा गो आधारित कृषि को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी केंद्रीय कानून समय की आवश्यकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समाज के सहयोग से यह अभियान एक जनआंदोलन का रूप लेगा और गौ माता के सम्मान की दिशा में ऐतिहासिक पहल सिद्ध होगा।कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 8:00 बजे विजय मंत्र संकीर्तन, 9:15 बजे गो यज्ञ तथा 10:00 बजे राम मंदिर, तिलक नगर से भव्य शोभायात्रा एवं कलश यात्रा प्रारंभ होगी, जो कलेक्टर कार्यालय पहुँचकर ज्ञापन सौंपेगी।आयोजकों ने बिलासपुर जिले के सभी गौभक्तों, सामाजिक संगठनों, मातृशक्ति एवं युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नंदी महाराज जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में चल रहा यह अभियान गौ माता के सम्मान, संरक्षण और राष्ट्रहित के लिए समर्पित एक महत्वपूर्ण जनअभियान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *