सिंधु विद्या मंदिर में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, हुआ ध्वजारोहणबिलासपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सिंधी युवक समिति द्वारा संचालित सिंधु विद्या मंदिर में आज सुबह 8 बजे गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रध्वज


फहराते ही उपस्थितजनों ने राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।कार्यक्रम में सिंधी युवक समिति के अध्यक्ष एवं प्रदेश समन्वयक, छत्तीसगढ़ दस्तावेज लेखक एवं स्टांप वेंडर संघ के मनीष लाहोरानी की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता हमें अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने और समाज व राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने की प्रेरणा देती है।कार्यक्रम में संयोजक एवं संरक्षक अमर बजाज, महामंत्री अमित संतवानी, कोषाध्यक्ष मुकेश मूलचंदानी, सिंधु विद्या मंदिर के अध्यक्ष कैलाश श्यामानी, रवि बजाज, मोहन सामनानी, पूर्व पार्षद बबलू पमनानी, अशोक दरयानी, भरत चंदानी, मनोज सारवानी, विक्की बजाज, जतिन चेतानी, गिरीश जेठानी सहित समाज के वरिष्ठजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने देश की एकता, अखंडता एवं प्रगति के लिए संकल्प लेते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। सिंधु विद्या मंदिर में आयोजित यह कार्यक्रम देशभक्ति, सामाजिक एकता और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत रहा।