स्वतंत्रता दिवस पर हरिशेवा संस्कृत शिक्षक प्रशिक्षण विद्यालय में देशभक्ति की गूंजभीलवाड़ा। स्वतंत्रता दिवस

Spread the love

की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को हरिशेवा संस्कृत शिक्षक प्रशिक्षण विद्यालय में समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महामण्डलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन ने ध्वजारोहण किया।इस अवसर पर महामण्डलेश्वर स्वामी हंसराम

उदासीन ने अपने आशीर्वचन में सभी से अनुशासन में रहकर राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं से देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने में सक्रिय योगदान देने की अपील की।कार्यक्रम को संस्था के सचिव ईश्वरलाल आसनानी एवं प्राचार्य

स्वतंत्रता दिवस पर हरिशेवा संस्कृत शिक्षक प्रशिक्षण विद्यालय में देशभक्ति की गूंजभीलवाड़ा। स्वतंत्रता दिवस

श्यामलाल सांगावत ने भी संबोधित किया। समारोह में कार्यकारिणी के पदाधिकारी संत मया राम, श्रीमती पल्लवी बच्छानी, अम्बालाल, हीरालाल, श्री परियानी सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित रहे।प्रशिक्षणार्थियों ने एकल गीत, एकल नृत्य, युगल नृत्य एवं सामूहिक नृत्य की देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां देकर माहौल को

राष्ट्रभक्ति से भर दिया। वहीं, प्रशिक्षणार्थियों द्वारा प्रस्तुत पिरामिड प्रदर्शन समारोह का विशेष आकर्षण रहा। मंच संचालन मोहनलाल शर्मा एवं प्राध्यापिका वसुन्धरा सक्सेना ने किया। समारोह के अंत में छात्राध्यापकों एवं छात्राध्यापिकाओं को मिठाई वितरित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *