स्वतंत्रता दिवस , स्वच्छंदता नहीं अपितु आत्म अनुशासन का पर्व है ,,,,,,,*, रेखा आहुजा जी

Spread the love


स्थानीय जोरा पारा स्थित सुवाणी शांतिधाम सुखाश्रम में अत्यंत हर्षोल्लास व वंदे मातरम् भारत माता की जय को गुंजायमान करते हुए करतल ध्वनि के साथ ध्वजारोहण किया गया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि व सुखाश्रम प्रमुख रेखा आहुजा जी ने अपने संबोधन में कहा कि आज हम जिस उन्मुक्त वातावरण में साँस ले रहे हैं यह हमारे असंख्य वीरों के आत्म बलिदान और कड़े संघर्ष का प्रतिफल है अतः हमें अपना सार्वजनिक जीवन स्व अनुशासित और राष्ट्र हित को सर्वोपरि कर व्यतीत करना चाहिए यही हमारी अपने वीरों के प्रति और मां भारती के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है,,,,,,,,

कार्यक्रम में आमंत्रित विशिष्ट अतिथि सेवा एक नई पहल के संयोजक सतराम जेठमलानी ने उपस्थित बुजुर्गों , पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत महिला विंग की पूर्व अध्यक्षा कविता मंगवानी , युवा समाज सेवी नवीन पंजवानी , आश्रम के संचालक श्याम तिवारी , राधा फाउंडेशन की संस्थापिका सरिता सिंग के साथ साथ आश्रम प्रमुख रेखा आहुजा जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समस्त आगंतुक अतिथियों और देशवासियों को 80 वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी ,,,,
सुखाश्रम वासी प्रभुजनों में फल फ्रूट मिष्ठान नमकीन आदि का वितरण विशेष आमंत्रित अतिथि कविता मंगवानी व नवीन पंजवानी जी के स्नेह सानिध्य से किया गया *भारत माता की जय , वंदे मातरम्।*

विनीत
सेवा एक नई पहल।
15/अगस्त/2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *