ईद-उल-फितर पर छत्तीसगढ़ भास्कर की प्रधान संपादक प्रीति वाधवा ने दी हार्दिक बधाई
बिलासपुर, 26 अगस्त 2026।
ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ भास्कर की प्रधान संपादक प्रीति वाधवा ने छत्तीसगढ़ के राज्य मंत्री डी. आर. सलीम राज सहित प्रदेशवासियों और उनके परिवारजनों को ईद की हार्दिक मुबारकबाद एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

प्रीति वाधवा ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि ईद का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे, सौहार्द, शांति और मानवता का संदेश देता है। यह पावन अवसर समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि ईद के इस मुबारक मौके पर अल्लाह सभी के जीवन में खुशियां, तरक्की, अच्छी सेहत, बरकत और अमन-चैन प्रदान करें तथा हर परिवार सुख-समृद्धि से परिपूर्ण रहे।
प्रीति वाधवा ने सभी से मिल-जुलकर त्योहार मनाने और समाज में प्रेम एवं भाईचारे की भावना को और मजबूत करने का आह्वान किया।
ईद मुबारक!
प्रेषक:
प्रीति वाधवा
प्रधान संपादक, छत्तीसगढ़ भास्कर