ईद के पावन पर्व पर राजेश कुमार छुगानी ने डॉ. सलीम राज साहब को दी दिली मुबारकबादबिलासपुर, 26 अगस्त 2026, बुधवार।ईद के पावन अवसर पर पूज्य सिंधी सेंट्रल महा पंचायत, बिलासपुर (छ.ग.) के
ईद के पावन पर्व पर राजेश कुमार छुगानी ने डॉ. सलीम राज साहब को दी हार्दिक बधाई”

उपाध्यक्ष राजेश कुमार छुगानी ने छत्तीसगढ़ शासन के माननीय राज्य मंत्री डॉ. सलीम राज साहब से सौजन्य भेंट कर उन्हें ईद की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर राजेश कुमार छुगानी ने कहा कि ईद का पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम, सद्भाव, त्याग और मानवता का संदेश देता है। यह पावन पर्व समाज में एकता और सौहार्द को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।उन्होंने डॉ. सलीम राज साहब एवं उनके परिवार के लिए सुख-

समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और सफलता की कामना करते हुए कहा कि ईद का यह पावन पर्व सभी के जीवन में खुशियां, अमन-चैन और समृद्धि लेकर आए।इस दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया गया और सामाजिक एकता एवं भाईचारे को और मजबूत करने का संदेश दिया गया।— राजेश कुमार छुगानीउपाध्यक्षपूज्य सिंधी सेंट्रल महा पंचायत, बिलासपुर (छ.ग.)